जबलपुर: बीते 20 दिनों में पुलिस ने अवैध हथियारों, नशे के कारोबार पर शिकंजा कसा। इसके साथ लापता बच्चों की दस्तयाबी की। जानकारी के मुताबिक पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर विगत 20 दिनों में अवैध हथियार के साथ 53 लोगों को पकड़ा गया। जिनके कब्जे से चाकू, तलवार, बका जब्त किया। इसके अलावा पांच बदमाशों को पिस्टल, कट्टा, कारतूस के साथ दबोचा। इसी प्रकार मादक पदार्थ गांजे की तस्करी में पांच तस्करों को हिरासत में लिया जिनके कब्जे से 33 किलो, 746 ग्राम गांजा जप्त करते हुये आरोपियो के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी। इसी प्रकार टीम गठित करते हुये गुम बालक, बालिकाओं के सम्बंध में पतासाजी करते हुये 27 गुम बालक/बालिकाओं को दस्तयाब करते हुये परिजनों के सुपुर्द किया गया है।
Next Post
35 वारंटी, 22 शराब तस्करों को दबोचा
Sun Feb 22 , 2026
जबलपुर: पिछले 24 घंटे में पुलिस ने कई वर्षो से फरार 2 गैरम्यादी, 33 म्यादी वारंटी, को गिरफ्तार किया गया है एवं 72 जमानती वारंट तामील किये गये तथा सार्वजनिक स्थान पर शराब पिलाने वाले व्यक्तियों सहित, अवैध शराब के कारोबार में लिप्त 22 व्यक्तियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के […]

You May Like
-
1 year ago
कर्ज मिलने के स्रोत बतायें सिसोदिया: भाजपा