इटारसी में पहली बार आयोजित हुई अंतर विद्यालय हिन्दी वाद-विवाद प्रतियोगिता

इटारसी। प्रूफ पब्लिक स्कूल में पहली बार अंतर विद्यालय हिन्दी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती शीतल सलारिया के मार्गदर्शन में हुई इस प्रतियोगिता में तीसरी से पांचवीं कक्षा तक के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाना और अपनी बात प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने की कला विकसित करना था। इसमें पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-02, सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल, वर्धमान पब्लिक स्कूल और प्रूफ पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने भाग लिया।

निर्णायक मंडल में डीवी पाटिल (एसएसओ एडम) और श्रीमती दीप नागियाल शामिल रहे। उन्होंने प्रतिभागियों के शोध, तर्क और विचारों की सराहना की। अंत में सभी छात्रों को प्रमाण पत्र दिए गए और विजेताओं को सम्मानित किया गया।

पुरस्कार प्राप्त करने वालों में प्रूफ पब्लिक स्कूल के कुणाल राय, नियति बीलवंशी, कार्तिक रघुवंशी, अथर्व पटेल और दीक्षा विनाक्या तथा सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल की प्राप्ति पांडे, स्वास्ति श्रीवास्तव, नितिक्षा भारद्वाज और आशिरीय मसीह शामिल रहे।

प्रधानाचार्या श्रीमती शीतल सलारिया ने कहा कि भविष्य में भी ऐसे आयोजन जारी रहेंगे, ताकि बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलता रहे।

Next Post

सांदीपनि विद्यालय निर्माण का विधायक सीताशरण ने लिया जायजा

Wed Sep 17 , 2025
इटारसी। पुरानी इटारसी स्थित निर्माणाधीन सांदीपनि विद्यालय का मंगलवार को विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा ने निरीक्षण किया। उन्होंने भवन निर्माण कार्य की प्रगति देखी और अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य गुणवत्तापूर्ण हो तथा समय सीमा में पूरा किया जाए। डॉ. शर्मा ने कहा कि शिक्षा समाज की सशक्त नींव […]

You May Like