तीन देशों की सफल यात्रा के बाद स्वदेश लौटे मोदी

तीन देशों की सफल यात्रा के बाद स्वदेश लौटे मोदी

नयी दिल्ली 19 जून (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीन देशों की सफल यात्रा के बाद गुरूवार अपराह्न स्वदेश लौट आये। श्री मोदी पांच दिन की यात्रा के अंतिम पड़ाव पर क्रोएशिया से राजधानी दिल्ली के लिए रवाना हुए थे।

प्रधानमंत्री रविवार को यात्रा के पहले पड़ाव पर साइप्रस के लिए रवाना हुए थे। साइप्रस में उन्होंने राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस के साथ द्विपक्षीय बैठक में हिस्सा लिया। राष्ट्रपति ने श्री मोदी को साइप्रस के सर्वोच्च सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस ’ से सम्मानित किया। साइप्रस में दो दिन के प्रवास के बाद मंगलवार को वह कनाड़ा पहुंचे जहां उन्होंने जी-7 देशों की बैठक में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी की।

श्री मोदी बुधवार को यात्रा के अंतिम पड़ाव पर क्रोएशिया पहुंचे। वहां उन्होंने प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेंकोविच के साथ द्विपक्षीय बातचीत की। किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली क्रोएशिया यात्रा थी।

Next Post

धनखड़ ने की मुर्मु से भेंट

Thu Jun 19 , 2025
नयी दिल्ली 19 जून (वार्ता) उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से शिष्टाचार भेंट की। उप राष्ट्रपति सचिवालय ने एक सोशल मीडिया में पोस्ट में यह जानकारी देते हुए बताया कि श्री धनखड़ ने श्रीमती मुर्मु से राष्ट्रपति भवन में भेंट की। श्री धनखड़ ने राष्ट्रपति […]

You May Like

Play sound