
छिंदवाड़ा। पिछले तीन दिनों से जिले में आंधी-तूफान के साथ हल्की बारिश ने गर्मी और उमस से लोगों को काफी राहत दी है। न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आज भी जिले के कुछ क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई, लेकिन मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आज से मौसम साफ होने की पूरी संभावना है। इसके बाद फिर से गर्मी परेशान करेगी।
मौसम वैज्ञानिकों का आधार
मौसम विभाग के अनुसार, यह बदलाव निम्न दाब का क्षेत्र बनने से हुआ। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से ऊपरी हवाओं में नमी आई, जिससे आंधी-तूफान व हल्की वर्षा हुई। न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री कम तथा अधिकतम 2 डिग्री अधिक रहा। हवा की गति 30-40 किमी घंटा तक रही। वैज्ञानिक डॉ. संतकुमार शर्मा ने बताया कि सैटेलाइट चित्रों से पुष्टि हुई है कि बादल छंट रहे हैं। 10 मई से मौसम शुष्क हो जाएगा, तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच सकता है।
ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली गुल
बारिश व तेज हवाओं से ग्रामीण इलाकों में बिजली व्यवस्था चरमरा गई। अमरवाड़ा, चैरई, तामिया, अमरवाड़ा, जुन्नारदेव के गांव प्रभावित हुए। पेड़ उखड़ने व तार टूटने से घंटों बिजली गुल रही। किसानों को फसलें नुकसान का डर बना रहा। बिजली कर्मचारियों को बिजली सुधारने में काफी मषक्कत करना पड़ी। लोगों को घंटों अंधेरे में रहना पड़ा। सबसे अधिक परेशानी घनी आबादी वाले घरों में रही।
आज की स्थिति व सलाह
आज सुबह से ही हल्की बारिश रुकी, आसमान साफ हो रहा। लेकिन ग्रामीणों को बिजली कटौती की समस्या बरकरार। मौसम विभाग ने सतर्क रहने की सलाह दी है। अगले कुछ दिनों में लू का प्रकोप बढ़ेगा, इसलिए पानी अधिक पिएं व बाहर कम निकलें।
