वेयरहाउस से गेहूं चोरी करने वाले सात आरोपी गिरफ्तार

छिंदवाड़ा। शहर के एक वेयर हाउस से गेहूं चोरी करने के मामले में कुंडीपुरा पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की गई 205 गेहूं की बोरियंा बरामद करने में सफलता हासिल की है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 3 फरवरी की रात को सिवनी रोड़ में स्थित कृष्णा वेयर हाउस से 123 क्विटंल गेंहू पर अज्ञात लोग चोरी कर फरार हो गए थे. 11 फरवरी को वेयर हाउस के सुपरवाईजर मोहम्मद एनुल अंसारी ने वेयर हाउस में जाकर देखा तो वहां से गेहूं की बोरियां नही थी अज्ञात चोर चोरी कर फरार हो गए थे. इस पर सुपरवाईजर ने इस बात की सूचना वेयर हाउस के अधिकारियों को इस बात की सूचना दी फिर कुंडीपुरा थाना पहुंच कर इस बात की शिकायत दर्ज कराया था. पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश में जुट गई और पुलिस ने घटना स्थल के आस-पास के सभी सी. सी.टी.व्ही. कैमरे चेक कर तकनीकी साक्ष्य के आधार पर घटना स्थल से मिले डाटा का विश्लेषण कर संदेहियों को हिरासत में लेकर उन से पूछताछ की तो उन्होंने वेयर हाउस से गेहूं की 205 बोरियां चोरी करने की बात कबूल कर ली.

तीन पिकअप वाहन में भर कर ले गए

बता दे कि वेयर हाउस से गेहूं चोरी करने के लिए आरोपियों ने वेयर हाउस की रैकी किया . जब आरोपियों को लगा कि वे आसानी से गेहूं चोरी कर सकते है तब वे बिना किसी खौफ के तीन पिकअप वाहन लेकर वेयर हाउस पहुंचे और वेयर हाउस में रखी गेहूं की 205 बोरियां चोरी कर पिकअप वाहन में भर कर वहां से फरार हो गए. पुलिस ने आरोपियों से गेहूं की बारियां सहित चोरी में उपयोग किए गए तीन पिकअप वाहन जब्त किया है.

आरोपियों को भेजा जेल

पुलिस ने गेहूं चोरी करने के मामले में आरोपी हेमन्त उर्फ अंकुर पिता कांता प्रसाद विश्वकर्मा 30 साल निवासी शंकर नगर परासिया रोड परतला , राकेश पिता गोविन्द धुर्वे 28 साल निवासी गुप्ता किराना स्टोर के पीछे विशु नगर परासिया रोड , गोपाल उइके पिता अटल उइके 25 साल निवासी पोआमा , राकेश डेहरिया सुरेश डेहरिया 29 साल निवासी पोआणा चौक , सत्यम पिता शिवप्रसाद तेकाम 22 साल निवासी पुराना देहात थाना के सामने परतला , संतलाल भलावी पिता सम्मर भलावी उम्र 21 साल निवासी ग्राम भौरोपानी थाना मोहखेड ,दीपक परतेती पिता लेखराम परतेती उम्र 27 साल निवासी ग्राम अम्बाझिरी थाना मोहखेड को गिरफ्तार कर सभी आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जहां न्यायालय ने सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.

पुलिस टीम को मिली सफलता

चोरी के आरोपियों को पकडऩे में महेन्द्र भगत थाना प्रभारी कुण्डीपुरा, सहायक उपनिरीक्षक मनोज रघुवंशी, प्रधान आरक्षक रविन्द्र ठाकुर, विनोद राजपूत, मुरलीमनोहर, आरक्षक जीवन रघुवंशी, दुर्गा बरकड़े, गजानंद मरपि सायबर सेल के नितिन सिंह, अभिषेक ठाकुर की विशेष भूमिका रही.

Next Post

घर में खेल रहे ढाई वर्षीय बालक को जहरीले सांप ने डसा, गंभीर हालत में नागपुर रेफर

Sat Feb 14 , 2026
पांढुरना। नगर के जवाहर वार्ड निवासी एक ढाई वर्षीय बालक को उसी के घर में जहरीले संर्प द्वारा दंश करने पर परिजनों द्वारा इसे तुरंत ही नगर के शासकीय चिकित्सालय लाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद बालक को नागपुर रेफर किया गया है । शासकीय चिकित्सालय के सूत्रों से मिली […]

You May Like