
रीवा। रीवा-मनगवां नेशनल हाईवे पर कोष्टा के पास आधी रात अज्ञात ट्रक ने सड़क पर बैठे गौवंश के झुंड को कुचल दिया। हादसे में 5 गायों की मौके पर ही मौत हो गई।
स्थानीय लोगों के अनुसार हादसा देर रात हुआ। सुबह शव हाईवे पर बिखरे मिले। सूचना के बाद भी घंटों तक कोई जिम्मेदार विभाग मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे हाईवे पर आवागमन प्रभावित रहा और लोगों में आक्रोश देखा गया।
सोशल मीडिया पर मामला सामने आने के बाद दोपहर में प्रशासन हरकत में आया और क्रेन की मदद से शवों को हटाया गया।
हाईवे की देखरेख की जिम्मेदारी एमपीआरडीसी की है। हाईवे पर आवारा मवेशियों की मौजूदगी और पेट्रोलिंग व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
