क्योंटी जलप्रपात में गिरे वृद्ध की मौत, रेस्क्यू कर शव निकाला बाहर

रीवा। सिरमौर थाना क्षेत्र के क्योंटी जलप्रपात में नहाते समय गिरे 62 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को रेस्क्यू कर शव बाहर निकाला।

मृतक की पहचान ग्राम दुलारा निवासी विश्राम साकेत (62) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार वे शनिवार सुबह 11 बजे घर से निकले थे और वापस नहीं लौटे। तलाश के दौरान पता चला कि जलप्रपात में एक व्यक्ति नहाते समय गिर गया है। मौके पर मृतक के जूते मिले।

सूचना पर सिरमौर पुलिस पहुंची, लेकिन अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू रोकना पड़ा। रविवार सुबह दोबारा तलाश शुरू कर शव बरामद किया गया।

बताया गया कि मृतक लंबे समय से बीमार था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Next Post

एपीएसयू में 'दोहरे मापदंड' पर बवाल, कुलगुरु को सद्बुद्धि देने NSUI ने किया महायज्ञ

Sun Oct 4 , 2026
रीवा। अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में छात्र समस्याओं और प्रशासनिक रवैये को लेकर एनएसयूआई का विरोध जारी है। शनिवार को संगठन ने विश्वविद्यालय परिसर स्थित शिव मंदिर में कुलगुरु प्रो. राजेंद्र कुड़रिया को सद्बुद्धि देने के लिए महायज्ञ किया। एनएसयूआई जिला अध्यक्ष पंकज उपाध्याय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आरोप […]

You May Like