कैंट की समस्याओं पर गरमाया मामला, रोहाणी ने ब्रिगेडियर के सामने रखीं 12 मांगें

जबलपुर। कैंट क्षेत्र में व्यापारियों और आम नागरिकों की समस्याओं को लेकर चल रहे विरोध के बीच विधायक अशोक रोहाणी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने कैंट बोर्ड अध्यक्ष ब्रिगेडियर से महत्वपूर्ण बैठक की। एक दिन पहले कैंट क्षेत्र में व्यापारियों और नागरिकों ने प्रदर्शन कर नाराजगी जताई थी, जिसके बाद हुई बैठक में समस्याओं के स्थायी समाधान की मांग उठाई गई। रोहाणी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने छोटे व्यापारियों और पथ विक्रेताओं को परेशान नहीं करने, चिन्हित लोगों के खिलाफ भेदभावपूर्ण कार्रवाई रोकने, विकास कार्यों में जनप्रतिनिधियों को शामिल करने और त्योहारों से पहले सड़कों के गड्ढों की मरम्मत कराने सहित कई मुद्दे बोर्ड के सामने रखे।

बैठक में रामलीला मैदान का दूसरा द्वार खोलने, संपत्तियों की रजिस्ट्री से जुड़े प्रतिबंधों का समाधान, कैंट व्यापारियों के बढ़े किराये की समीक्षा, दुकान लाइसेंस व नवीनीकरण प्रक्रिया सरल करने और नामांतरण शुल्क में नियमानुसार सुधार की मांग भी रखी गई। वर्ष 2027 से प्रस्तावित विकास कार्यों से पहले सदर बाजार के प्रबुद्धजनों और जनप्रतिनिधियों से चर्चा, विकास कार्यों में पारदर्शिता, कैंट कर्मचारियों व सुरक्षाकर्मियों को नियमानुसार वेतन तथा पीएफ जैसी सुविधाएं देने की मांग भी उठी। इसके अलावा सब्जी मंडी में हुई कार्रवाई की निष्पक्ष जांच और नियमविरुद्ध कार्रवाई पाए जाने पर संबंधितों पर कार्रवाई की मांग की गई। बैठक में सुंदर अग्रवाल, संजय जैन, आशीष राव, अजय पदम, ज्योति रेड्डी, गोविन्द यादव, विजय पटेल, संजय कपूर, हरीश केशवानी, सतीश अग्रवाल, डॉ. अजय वाधवानी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी, जनसेवक और नागरिक मौजूद रहे। प्रतिनिधिमंडल ने स्पष्ट किया कि समस्याओं का समाधान केवल आश्वासन तक सीमित न रहे, बल्कि समयबद्ध तरीके से जमीन पर दिखाई देना चाहिए।

Next Post

मैदान में पानी भरा, रेलवे की भर्ती परीक्षा टली

Sat Sep 26 , 2026
जबलपुर। लगातार हो रही चक्रवातीय बारिश ने रेलवे भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) का कार्यक्रम प्रभावित कर दिया है। पश्चिम मध्य रेल प्रशासन ने अभ्यर्थियों की सुरक्षा और सभी को समान अवसर देने के लिए 28 सितंबर से 1 अक्टूबर तक जबलपुर में प्रस्तावित चार दिवसीय शारीरिक दक्षता परीक्षा […]

You May Like