लाडली बहना खाद का टोकन लेने खिड़की पर चढ़ गईं

शिवपुरी: करैरा में खाद वितरण के दौरान अव्यवस्था के हालात लगातार बने हुए हैं। आज स्थिति तब और बिगड़ गई जब लाडली बहना टोकन लेने के लिए खिड़की पर चढ़ गई। जानकारी के अनुसार, टोकन के लिए महिलाओं भूखे प्यासे धूप में कई घंटे में लाइन में लगने के बाद टोकन नहीं मिल पा रहे हैं और न ही खाद मिल पा रहा है। किसानों और महिलाओं ने आरोप लगाया कि सुबह से लंबी कतारों में लगे रहने के बावजूद न छाया की व्यवस्था है और न ही पीने के पानी की।

तेज धूप में लोग बेहाल हो रहे हैं। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि दो दिन पहले प्रशासन ने टेस्ट के रूप में अस्थायी व्यवस्था की थी, लेकिन उसे भी हटा दिया गया। किसानों का कहना है कि इस लापरवाही से उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम खुआं के सुजान सिंह यादव ने कहा कि खाद वितरण में खुलेआम अव्यवस्था और वसूली हो रही है, लेकिन प्रशासन आंख मूंदे बैठा है। किसान बेबस होकर इधर-उधर भटक रहे हैं। किसान तीन-चार दिन से रोजाना लाइन में लग रहे हैं टोकन नहीं मिल पा रहे हैं और ना ही खाद मिल पा रहा है छोटे-छोटे बच्चों को घर पर छोड़ जाते हैं वह दिन भर खाद के लिए धक्के खा रहे हैं।

Next Post

स्वियाटेक ने चाइना ओपन में अपना अपराजित अभियान जारी रखा

Sat Sep 27 , 2025
बीजिंग, 27 सितंबर (वार्ता) विश्व की दूसरे नंबर की खिलाड़ी पोलैंड की इगा स्वियाटेक ने शनिवार को चाइना ओपन में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। उन्होंने महिला एकल के दूसरे दौर में घरेलू खिलाड़ी युआन यू को 6-0, 6-3 से हराकर नेशनल टेनिस सेंटर में अपना अपराजित रिकॉर्ड कायम […]

You May Like