अण्णा महाराज का 198वा समाधि महोत्सव मनेगा, तैयारी शुरू

ग्वालियर: हठयोगी संत श्री सद्गुरु अण्णा महाराज का 198वा समाधि महोत्सव २४ जनवरी से १ फरवरी तक आयोजित होगा। आयोजन के लिए बैठक मठ के महंत मनीष विठ्ठल अण्णा महाराज की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें महंत ने आशीर्वचन देते हुए बताया कि प्रकृति का नियम हे हम जो बोते हैं वही काटते हैं, इसलिए हमे सदैव दूसरों के लिए अच्छे विचार अच्छी सोच रखनी चाहिए।

सदैव इंसान बने रहना चाहिए। ईश्वर सर्व शक्तिमान है। सब देखते हैं। महोत्सव में विभिन्न धार्मिक कार्यकर्मों की रूप रेखा बनाई गई। इस अवसर मांडवी मनीष अण्णा महाराज, प्रांशु शेजवलकर, आशीष प्रताप सिंह राठौड़, डॉ जयवीर भारद्वाज, सुमित बंसल, त्रिलोक सिंह राठौर, सुनील चितले, वंदना खटीक, शोभा राठौर आदि भक्तगण उपस्थित थे।

Next Post

हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य विभाग ने डॉक्टरों की हड़ताल के मद्देनजर मानक संचालन प्रक्रियाएं (एसओपी) जारी की

Sat Dec 27 , 2025
शिमला, 27 दिसंबर (वार्ता) हिमाचल प्रदेश में शनिवार से रेजिडेंट डॉक्टरों द्वारा आहूत की गयी अनिश्चितकालीन हड़ताल को देखते हुए, राज्य स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में निर्बाध चिकित्सा सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत मानक संचालन प्रक्रियाएं (एसओपी) जारी कीं। शिमला स्थित इंदिरा […]

You May Like

Play sound