शिवपुरी: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अब शिवपुरी को आदर्श शहर बनाने पर फोकस कर रहे हैं. सिंधिया ने कलेक्टर, एसपी के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों की आऑनलाइन क्लास लेते हुए विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की. सिंधिया ने इस दौरान शहर के विकास के साथ सौंदर्य और स्वच्छता पर भी जोर दिया.
सिंधिया ने शिवपुरी कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी, पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़, भाजपा जिलाध्यक्ष जसवंत जाटव सहित वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ये ऑनलाइन मीटिंग ली. इस दौरान उन्होंने शिवपुरी को आधुनिक व आदर्श शहर बनाने की दिशा में प्रयास करने के निर्देश दिए