हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकली भव्य तिरंगा रैली

सारनी। नगर पालिका प्रशासन ने बगडोना स्वागत गेट से हर घर तिरंगा रैली निकली.रैली सारनी के जय स्तंभ पंहुचने पर एवं विद्यालयीन छात्र छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर शहीद स्मारक पंहुची.नपा अध्यक्ष किशोर बरदे ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान एवं देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भव्य तिरंगा रैली निकली है. उन्होंने कहा कि रैली के दौरान नपा के अधिकारी, कर्मचारी. पत्रकार एवं विद्यार्थियों द्वारा हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रभक्ति एवं देशप्रेम का संदेश दिया है. नपा सीएमओ हितेश शाक्य ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए अपने घरों पर तिरंगा फहराएं और स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व को पूरे उत्साह, गौरव एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाएं।उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। तिरंगा रैली के माध्यम से हम राष्ट्र के प्रति अपने सम्मान,एकता और गौरव की भावना को प्रदर्शित कर रहे हैं। रैली में केंद्रीय विद्यालय. शासकीय बालक, कन्या शाला. सेंट मार्क स्कूल. गायत्री स्कूल एवं पत्रकार संघ ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम का समापन शहीद स्मारक के प्रांगण में किया गया. बालक उच्चत्तर माध्यमिक शाला प्राचार्य सविता झरबडे. सुनील चौधरी.पार्षद गण एवं पत्रकार मौजूद थे.

Next Post

सीएम ऑफिस में मुलाकात का साप्ताहिक रोस्टर तय, जानिए किस दिन कौन अधिकारी रहेंगे मौजूद

Sat Aug 15 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री कार्यालय एवं मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री की बैठकों, मुलाकातों और अन्य कार्यक्रमों के समन्वय के लिए अधिकारियों की साप्ताहिक ड्यूटी का रोस्टर निर्धारित किया गया है। रोस्टर के अनुसार संबंधित अधिकारी मुख्यमंत्री के निर्धारित कार्यक्रमों में समन्वय कर कार्य संपादित करेंगे। मुख्यमंत्री की अनुपस्थिति में वे आम […]

You May Like