संजय गांधी अस्पताल में बढ़ी मरीजो की संख्या, एक मरीज के पीछे पहुंचते है कई लोग

रीवा:संजय गांधी अस्पताल में इस समय मरीजो की संख्या ज्यादा बढ़ गई है. मौसमी बीमारी के चलते प्रतिदिन सैकड़ो मरीज उपचार के लिये अस्पताल पहुंच रहे है.
सबसे बड़ी समस्या यहा मरीजो के साथ पहुंचने वाले अटेंडर है. एक मरीज के साथ कई लोग पहुंच जाते है जिसके कारण अव्यवस्था होती है. अस्पताल प्रबंधन के बार-बार निर्देश के बावजूद मरीज के साथ आने वाले लोग नही मान रहे है.

अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक एक मरीज के साथ 5-5 अटेंडर पहुंच रहे हैं. जिससे अस्पताल में व्यवस्थाएं बनाने में मुश्किल आ रही है. वहीं पूरे अस्पताल में भीड़ इतनी बढ़ती जा रही है कि व्यवस्था बिगड़ती चली जा रही है. अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक, अब इस पर सख्ती बरती जाएगी. इसके साथ ही अस्पताल में एक मरीज के साथ एक अटेंडर वाले नियम का सख्ती और कड़ाई से पालन करवाया जाएगा. हां, अगर परिजन चाहें तो वो शिफ्ट में या बारी-बारी से मरीज के साथ रह सकते हैं.

अस्पताल के सीएमओ डॉ यत्नेश त्रिपाठी ने बताया कि हम मरीज और मरीज की परिजनों की भावनाओं को समझते हैं. लेकिन बड़ी बात यह है कि अगर मरीज के साथ चार-पांच की संख्या में लोग पहुंचेंगे तो कैसे चल पाएगा? वार्ड में अत्यधिक भीड़ हो जाने की वजह से अन्य मरीजों को भी असुविधाओं का सामना करना पड़ता है. वहीं कुछ लोग समय बिताने के लिए भी अनावश्यक रूप से अस्पताल में आकर बैठते हैं. भीड़ बढऩे से मरीजों को परेशानी के साथ व्यवस्थाएं भी प्रभावित होती है.

Next Post

CG के बाढ़ पीड़ितों की मदद को MP से 5 करोड़ की सहायता का ऐलान

Sun Sep 7 , 2025
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को छत्तीसगढ़ में बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए मध्यप्रदेश सरकार की ओर से पांच करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता और आवश्यक राहत सामग्री भेजने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि संकट की घड़ी में मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ के साथ खड़ा है। प्रदेश से […]

You May Like