भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दिल्ली स्थित लुटियंस क्षेत्र के बंगले में गृह प्रवेश के अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को शुभकामनाएं दीं और गणेश प्रतिमा भेंट कर उनके मंगलमय भविष्य की कामना की। गृह प्रवेश के इस अवसर पर आत्मीय वातावरण रहा और दोनों नेताओं ने सौहार्दपूर्ण बातचीत भी की।
CM डॉ यादव को ग्रह प्रवेश पर दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने भेंट की गणेश प्रतिमा
