ग्वालियर: बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के सागरताल इलाके में ऑनलाइन धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। अज्ञात ठग ने एक बुजुर्ग के खाते से 4 लाख 27 हजार 333 रुपये की रकम हड़प ली। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी संजय धुबकरिया पुत्र वृंदावन, उम्र 50 वर्ष, निवासी फेस-01, फ्लैट नं. 505, एमआईजी, सागरताल, बहोड़ापुर ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। फरियादी ने बताया कि 19 अक्टूबर 2026 को शाम 4 बजे के लगभग उनके साथ धोखाधड़ी की वारदात हुई। अज्ञात व्यक्ति ने छल-कपट कर उनके खाते से कुल 4,27,333 रुपये निकाल लिए।
पीड़ित को जब खाते से रकम कटने का पता चला तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल बैंक और पुलिस को सूचना दी। बहोड़ापुर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 318(4) बीएनएस के तहत धोखाधड़ी का प्रकरण पंजीबद्ध किया है।
पुलिस के अनुसार मामले की विवेचना उप निरीक्षक अतुल सिंह द्वारा की जा रही है। साइबर सेल की मदद से आरोपी के खाते और मोबाइल नंबर को ट्रेस किया जा रहा है।
