![]()
कृष्णा नगर पहाड़िया की घटना
ग्वालियर। छत के रास्ते आए चोर अलमारी में रखे सोने व चांदी के जेवर सहित नकदी पार कर ले गए। घटना पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के कृष्णा नगर सिद्ध बाबा मंदिर के पास दरमियानी रात की है। घटना का पता सुबह चला जब ताले टूटे पड़े थे और सामान बिखरा पड़ा था। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है।
मोतीझील पहाड़ी स्थित कृष्णा नगर सिद्ध बाबा मंदिर के पास रहने वाला जसराम सोनी पुत्र संतोष सोनी प्राइवेट जॉब करते हैं। बीते रोज वह खाना खाने के बाद अपने कमरे में सो गए थे और सुबह जब आंख खुली तो कमरे में
यह सामान गया चोरी
पीड़ित ने बताया कि चोर उनके घर से 22 हजार रुपए नकदी के साथ सोने व चांदी के जेवर के साथ ही अन्य कीमती सामान पार कर ले गए।
सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
पुलिस चोरों का पता लगाने के लिए अब इलाके में लगे सीसीटीवी खंगाल रही है जिससे चोरों का सुराग लगाया जा सके।अलमारी खुली पड़ी थी और सारा सामान बिखरा पड़ा था। मामला समझ में आते ही पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया।