मोदी ने नवरात्रि के पहले दिन देश को दिया बड़ा तोहफा: सचदेवा

नयी दिल्ली, 21 सितंबर (वार्ता) दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने मोदी सरकार की ओर से नयी पीढ़ी के वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) संशोधन को लागू किए जाने का स्वागत किया है और कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवरात्रि के पहले दिन देश और दिल्ली के आम आदमी और व्यापारियों को बड़ा तोहफा दिया है।

श्री सचदेवा ने संवाददाताओं से कहा कि नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म लागू होने से एक ओर जहाँ आम जनता को चीजे सस्ते दामों पर मिलेंगी। वही बिक्री बढ़ने से व्यापारियों को भी लाभ होगा तथा वे अपने व्यापार में अधिक से अधिक पैसा लगा सकेंगे।

उन्होंने कहा कि देश में त्योहारों का सीजन शुरू होने से पहले ही मोदी सरकार ने यह तोहफा दिल्लीवालों के लिए भी बचत उत्सव के रूप में दिया है। दिल्ली के व्यापारी वर्ग से लेकर गरीब, मध्यम वर्गीय लोग, मध्यम वर्ग , युवा, किसान, महिलाएं, दुकानदार, व्यापारी, उद्यमी सभी को ये बचत उत्सव का बहुत फायदा होगा।

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष ने कहा, “एक राष्ट्र, एक कर के सपने को साकार करने वाली मोदी सरकार ने अब लोगों की त्योहारों के पहले यह तोहफा देकर लोगों के जेब पर पड़ने वाली खर्च की मार से राहत पहुंचाई है। इसलिए दिल्लीवालों से मैं अपील करना चाहूँगा कि त्योहारों के दौरान आप सभी स्वदेशी को अपनाये और सामान मेड इन इंडिया का ख़रीदकर भारत के आत्म निर्भर बनने के सफ़र में अपना भी योगदान दें।”

 

Next Post

भाजपा जिला कार्यकारिणी में विवाद: अब कोषाध्यक्ष को लेकर तनातनी

Sun Sep 21 , 2025
सिंगरौली। भारतीय जनता पार्टी की सिंगरौली जिला कार्यकारिणी की घोषणा के कुछ ही दिनों बाद यह विवादों में घिर गई है। वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश तिवारी ने जिला उपाध्यक्ष पद ठुकरा कर त्यागपत्र दे दिया है, वहीं कोषाध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों की नियुक्तियों को लेकर सोशल मीडिया पर पार्टी की […]

You May Like