सूने घर की सीट तोड़कर चोरी करने वाला चोर 1 वर्ष बाद गिरफ्तार

अनूपपुर। लगभग एक वर्ष पूर्व रामनगर थाना क्षेत्र के बाबू लाइन राजनगर स्थित एक मकान से हुई चोरी का पर्दाफाश कर पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार फरियादी कृष्णा कुमार सिंह पिता स्व. रामेश्वर सिंह निवासी बाबू लाइन राजनगर ने 28 मई 2024 को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि फरियादी परिवार सहित मां के निधन के कारण ग्राम नोनार जिला भोजपुर (बिहार) गए हुए थे। 25 मई 2024 को जब वे घर लौटे तो देखा कि उनके घर के स्टोर रूम की सीट कटी हुई थी और रखी बड़ी पेटी का कुंदा टूटा हुआ था। पेटी खोलने पर पता चला कि उसमें रखे पीतल–कांसा के बर्तन, सोने-चांदी के जेवर एवं 2 हजार नकद चोरी हो चुके हैं। जिस पर थाना रामनगर में धारा 457, 380 दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी। जांच के दौरान एक आरोपी को तत्‍काल ही गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि दूसरा आरोपी रवि केवट पिता जवाहर केवट उम्र 24 वर्ष निवासी शांतिनगर मनेंद्रगढ़ (छत्तीसगढ़) घटना दिनांक से फरार था। लगातार खोजबीन और पतासाजी के बाद पुलिस ने 4 सितम्बर को आरोपी रवि केवट को गिरफ्तार कर चोरी गया मसरूका बरामद कर लिया है।

Next Post

हाथी के नगर प्रवेश से जैतहरी में अफरातफरी, वन विभाग ने मशक्कत कर निकाला बाहर

Thu Sep 4 , 2025
अनूपपुर। अनूपपुर जिले में पिछले 14 दिनों से एक अकेला नर हाथी लगातार ग्रामीण अंचलों और जंगलों में विचरण कर रहा है। हाथी के द्वारा अब तक दो मकानों में तोड़फोड़ और विभिन्न गांवों के खेतों व बाड़ियों में लगी फसलों को नुकसान पहुंचाया जा चुका है। बुधवार की रात […]

You May Like