बस -बाइक की टक्करः बाइक सवार घायल

सीधी। जिले में कुसमी थानांतर्गत टमसार चौराहे में शनिवार सुबह करीब 7 बजे बस और बाइक की टक्कर में बाइक सवार घायल हो गया। हादसे के बाद घायल को जिला अस्पताल भेजा गया। घटना के बाद लोगों के आक्रोश के चलते बस का चालक और परिचालक भाग खड़े हुए। मिली जानकारी के अनुसार बघेल कोच बस शनिवार सुबह सीधी से कुसमी की ओर जा रही थी। चमनलाल सिंह 32 वर्ष मोटरसाइकिल से टिकरी की ओर जा रहे थे। टमसार चौराहे पर दोनों वाहनों की टक्कर हो गई।

हादसे के बाद चमनलाल सिंह को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। इस बीच ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। बस में सवार करीब 32 यात्री भी 3 घंटे तक परेशान रहे। दुर्घटना के बाद चालक और परिचालक के बस छोड़कर चले जाने की बात सामने आई है। उस समय बस में करीब 32 यात्री सवार थे। चालक-परिचालक के नहीं होने से यात्री करीब 3 घंटे तक बस में ही रहे। बाद में बस मालिक ने दूसरे चालक को मौके पर भेजा। इसके बाद बस को आगे रवाना किया गया और यात्रियों को उनके स्थानों तक पहुंचाया गया।

हादसे की जानकारी कुसमी पुलिस को दी गई। थाना प्रभारी अरुणा द्विवेदी ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Next Post

मोहनिया में श्री कृष्ण झांकी निकाल कर रक्षाबंधन के दिन ही मना कजलियां पर्व

Sat Aug 29 , 2026
सीधी। मध्यप्रदेश के सीधी जिले का ऐसा गांव जहां विगत 100 सौ वर्षों से बड़े हर्ष उल्लास के साथ रक्षा वन्धन के दिन ही भगवान श्रीकृष्ण की झाकिया निकालकर कजलियां पर्व मनाया जाता है। सीधी जिले के चुरहट के समीप स्थित मोहनिया ग्राम में रक्षा वन्धन के दिन ही भगवान […]

You May Like