अपहरण-मारपीट कांड में फरार आरोपी को बुरहानपुर से दबोचा

बिलकीसगंज। पांगरी के एक युवक के साथ कथित अपहरण, नग्न कर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के संवेदनशील मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कई दिनों से फरार चल रहे मुख्य आरोपी भवानी सिंह मेवाड़ा को पुलिस ने बुरहानपुर जिले से गिरफ्तार कर लिया।

घटना 6 फरवरी की बताई गई है, जब पीड़ित युवक ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी कि कुछ लोगों ने उसके साथ गाली-गलौच कर जबरन अपहरण किया और बाद में ग्राम ब्रिजिशनगर ले जाकर सार्वजनिक स्थान पर उसके साथ मारपीट की तथा धमकियां दीं। शिकायत के आधार पर थाना बिलकीसगंज में मामला दर्ज किया गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। थाना प्रभारी उप निरीक्षक संदीप मीणा के नेतृत्व में टीम लगातार तलाश में जुटी रही। इसी दौरान सूचना के आधार पर धूलकोट चौकी, थाना खकनार जिला बुरहानपुर क्षेत्र से आरोपी भवानी सिंह (42) निवासी ब्रिजिशनगर को हिरासत में लिया गया। प्रारंभिक पूछताछ के बाद आरोपी को सीहोर न्यायालय में पेश किया गया, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Next Post

अभिषेक शर्मा अभी पूरी तरह फिट नहीं है: सूर्यकुमार यादव

Thu Feb 12 , 2026
नयी दिल्ली 12 फरवरी (वार्ता) भारतीय टी-20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने गुरुवार को कहा कि विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा अभी पूरी तरह फिट नहीं है। आज यहां नामीबिया के खिलाफ मैच में टॉस के दौरान भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा अभी पूरी […]

You May Like