मुंबई सीएसटी स्टेशन पर बढ़ाई गई सुरक्षा

मुंबई (वार्ता) केंद्रीय एजेंसियों से मिली जानकारी के बाद देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

अधिकारियों ने रविवार को यहां यह जानकारी दी।

विशेष रूप से, त्योहारों के मौसम से पहले केंद्रीय एजेंसियों की ओर से आतंकी खतरे की चेतावनी और संभावित बम विस्फोटों के बारे में फर्जी कॉल के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

अधिकारियों ने बताया कि इसमें गश्त बढ़ाना, सतर्कता बढ़ाना और ट्रेनों और सामान की अतिरिक्त जांच करना शामिल है।

मध्य रेलवे भी ‘हाई अलर्ट’ पर है और अधिकारी विभिन्न स्थानों पर सुरक्षा उपायों को मजबूत कर रहे हैं।

Next Post

यमन की राजधानी सना में अमेरिका के हवाई हमले में आठ की मौत

Mon Apr 28 , 2025
सना, 28 अप्रैल (वार्ता) यमन की हौती-नियंत्रित राजधानी सना पर रविवार रात अमेरिकी हवाई हमलों में कम से कम आठ लोग मारे गए। यह जानकारी हौती -संचालित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने दी है। अधिकारियों के अनुसार प्रारंभिक अनुमानों के अनुसार कई अन्य लोग घायल हुए हैं। बचाव दल उत्तरी […]

You May Like