चंडीगढ़, चंडीगढ़ में ‘बीइंग ह्यूमन’ ज्वेलरी शोरूम से जुड़े कथित धोखाधड़ी मामले में स्थानीय अदालत ने अभिनेता सलमान खान, उनकी बहन अलवीरा खान और संबंधित कंपनी के निदेशकों को समन जारी किया है। कोर्ट ने सभी पक्षों को नोटिस भेजकर उनके खिलाफ दर्ज कराए गए गंभीर आरोपों पर अपना जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं।
करोड़ों के नुकसान और धोखाधड़ी का गंभीर आरोप
यह मामला वर्ष 2020 का है, जब मनीमाजरा निवासी व्यापारी अरुण गोयल ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता के अनुसार, बीइंग ह्यूमन ब्रांड के नाम पर शोरूम खुलवाने के नाम पर उनके साथ धोखाधड़ी की गई, जिससे उन्हें लगभग 3 करोड़ रुपये का भारी नुकसान उठाना पड़ा।
बिजनेस एग्रीमेंट और वादों से मुकरने का मामला
अरुण गोयल का आरोप है कि शोरूम खोलने के बाद कंपनी ने सहयोग देना बंद कर दिया और जिस स्टोर से ज्वेलरी की सप्लाई होनी थी, वह भी बंद था। इस कानूनी शिकंजे के बीच अभिनेता सलमान खान अपनी आगामी फिल्मों और फिटनेस को लेकर भी लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं।

