यमन की राजधानी सना में अमेरिका के हवाई हमले में आठ की मौत

सना, 28 अप्रैल (वार्ता) यमन की हौती-नियंत्रित राजधानी सना पर रविवार रात अमेरिकी हवाई हमलों में कम से कम आठ लोग मारे गए।

यह जानकारी हौती -संचालित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने दी है। अधिकारियों के अनुसार प्रारंभिक अनुमानों के अनुसार कई अन्य लोग घायल हुए हैं। बचाव दल उत्तरी सना के बानी अल-हरिथ जिले में अमेरिकी लड़ाकू विमानों द्वारा बमबारी किए गए तीन घरों के मलबे के नीचे जीवित बचे लोगों की तलाश कर रहा है।

हौती-संचालित अल-मसीरा टीवी ने रविवार को अपनी रिपोर्ट में बताया कि राजधानी सहित उत्तरी यमन में कई स्थानों को निशाना बनाकर अमेरिका ने लगभग 20 हवाई हमले किये। हौती-संचालित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, ये हमले दक्षिणी और उत्तरी सना में दो घरों को निशाना बनाकर किए गए। इससे एक दिन पहले अमेरिका की ओर से किये गये हवाई हमले में कथित तौर पर दो लोग मारे गये थे और 10 अन्य घायल हुए थे। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने पहले कहा था कि नए हवाई हमलों में हौती नेतृत्व को निशाना बनाया गया।

गौरतलब है कि अमेरिका द्वारा 15 मार्च को यमन में हौती ठिकानों पर हवाई हमले फिर से शुरू करने के बाद से हौती समूह और अमेरिकी सेना के बीच तनाव तेजी से बढ़ गया है। इन हमलों का उद्देश्य हौती विद्रोहियों को लाल और अरब सागर में इजरायल और अंतरराष्ट्रीय जहाजों को निशाना बनाने से रोकना है।

 

 

Next Post

पाकिस्तानी सैनिकों ने लगातार चौथे दिन कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर की गोलीबारी

Mon Apr 28 , 2025
श्रीनगर 28 अप्रैल (वार्ता) पाकिस्तान की सेना ने लगातार चौथे दिन जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर गोलीबारी की है, जिसका भारतीय सैनिकों ने माकूल जवाब दिया है। भारतीय सेना की ओर से जारी बयान में बताया गया है, “27-28 अप्रैल की रात को पाकिस्तानी सेना की चौकियों ने कुपवाड़ा […]

You May Like