पाकिस्तानी सैनिकों ने लगातार चौथे दिन कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर की गोलीबारी

श्रीनगर 28 अप्रैल (वार्ता) पाकिस्तान की सेना ने लगातार चौथे दिन जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर गोलीबारी की है, जिसका भारतीय सैनिकों ने माकूल जवाब दिया है।

भारतीय सेना की ओर से जारी बयान में बताया गया है, “27-28 अप्रैल की रात को पाकिस्तानी सेना की चौकियों ने कुपवाड़ा और पुंछ जिलों के समीपवर्ती क्षेत्रों में बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी शुरू कर दी। भारतीय सैनिकों ने तेजी से और प्रभावी ढंग से जवाब दिया।”

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर में पहलगाम के बैसरन घाटी में 22 अप्रैल को आतंकियों ने 26 पर्यटकों की गोली मार कर हत्या कर दी थी। इसके बाद से घाटी में सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों के खिलाफ तलाश अभियान शुरू किया है। इस आतंकवादी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण स्थिति बनी हुयी है।

 

Next Post

निशातपुरा, शिव शक्ति एवं प्रेम नगर समेत कई कालोनियों के पानी की गुणवत्ता जाँची

Mon Apr 28 , 2025
भोपाल। राजधानी के गैस त्रासदी से प्रभावित क्षेत्रों में प्रदाय किए जा रहे पेयजल की गुणवत्ता की जांच हेतु निरीक्षण दल द्वारा व्यापक निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण सर्वोच्च न्यायालय द्वारा रिट याचिका क्रमांक 657/1995 – रिसर्च फाउंडेशन फॉर साइंस बनाम भारत संघ के मामले में दिए गए निर्देशों तथा […]

You May Like

मनोरंजन