हनुमान नाका से हरीफाटक मार्ग का चौड़ीकरण कार्य तेज 

उज्जैन। सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत शहर में यातायात व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए नगर निगम द्वारा विभिन्न विकास एवं अतिक्रमण हटाने की कार्रवाइयों को तेज गति से अंजाम दिया जा रहा है।

इसी क्रम में बुधवार को एक ओर हनुमान नाका चौराहे से हरीफाटक तक प्रस्तावित मार्ग चौड़ीकरण के लिए प्रभावित एवं बाधक मकानों को हटाने की कार्रवाई की गई, वहीं दूसरी ओर रामघाट क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के मद्देनजर नगर निगम द्वारा शहर के प्रमुख मार्गों के चौड़ीकरण कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा के निर्देश पर हनुमान नाका से हरीफाटक तक पोकलेन और जेसीबी मशीनों की सहायता से चिन्हित प्रभावित मकानों को हटाने की कार्रवाई की गई। निर्माण कार्य की गुणवत्ता बनाए रखते हुए निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इस दौरान क्षेत्र के नागरिकों ने भी सकारात्मक सहयोग देते हुए स्वयं अपने चिन्हित हिस्सों को हटाने में सहभागिता दिखाई। नगर निगम और पुलिस प्रशासन ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए रामघाट क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान घाट क्षेत्र से 8 लाउडस्पीकर, 5 गुमटियां, एक काउंटर तथा 5 हाथ ठेले सहित अन्य अस्थायी अतिक्रमण हटाए गए। नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि शहर के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों की सुंदरता और गरिमा को प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा तथा भविष्य में भी अवैध अतिक्रमण पाए जाने पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

 

कार्रवाई के दौरान यह रहे मौजूद

हनुमान नाका-हरीफाटक मार्ग चौड़ीकरण की कार्रवाई भवन अधिकारी लक्ष्मण प्रसाद साहू, भवन निरीक्षक गायत्री प्रसाद डेहरिया, योगिता तंवर, नगर निगम रिमूवल गैंग एवं पुलिस प्रशासन की उपस्थिति में संपन्न हुई। वहीं रामघाट अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान अतिक्रमण गैंग प्रभारी मोनू थनवार, नगर निगम अमला एवं पुलिस बल मौजूद रहा। विदित हो कि यह मार्ग सीधे इंदौर रोड सहित चिंतामण मार्ग की ओर जाएगा।

Next Post

जब चौपाटी पहुंचे सांसद, चाट का लिये आनंद ,किये डिजिटल पेमेंट 

Wed Jul 1 , 2026
सीधी। लोकसभा क्षेत्र -सीधी सांसद डॉ राजेश मिश्रा आज सीधी स्थित गांधी चौराहा के समीप चौपाटी पहुँचकर व्यापारी बंधुओं से आत्मीय मुलाकात की तथा उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनके शीघ्र एवं प्रभावी निराकरण हेतु नगर पालिका के संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इसके उपरांत सांसद ने भाजपा […]

You May Like