राशिफल-पंचांग : 23 जुलाई 2025

पंचांग 23 जुलाई 2025:-

रा.मि. 01 संवत् 2082 श्रावण कृष्ण चर्तुदशी बुधवासरे रात 2/0, आद्र्रा नक्षत्रे शाम 6/16, व्याघात योगे दिन 1/40, विष्टि करणे सू.उ. 5/20 सू.अ. 6/40, चन्द्रचार मिथुन, शु.रा. 3,5,6,9,10,1 अ.रा. 4,7,8,11,12,2 शुभांक- 5,7,1.

———————————————

आज जिनका जन्मदिन है-
उनका आगामी वर्ष: बुधवार 23 जुलाई 2025

वर्ष के प्रारंभ में भाईयों के सहयोग से अचल संपत्ति में वृद्धि होगी, दाम्पत्य जीवन सुखमय मधरता पूर्ण रहेगा, भाईयों का कार्यक्षेत्र में सहयोग रहेगा, वर्ष के मध्य में नवीन योजनाओं का क्रियान्वयन होगा, वर्ष के अन्त में अनिश्चय की स्थिति का सामना करना पड़ेगा, आजीविका के क्षेत्र में अचानक चिन्ता रहेगी, शत्रु पक्ष प्रबल रहेगा.

मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को दाम्पत्य जीवन सुखमय मधुरतापूर्ण रहेगा, वातावरण सुखद रहेगा,कर्क राशि के व्यक्तियों का शत्रु पक्ष प्रबल रहेगा, मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को कर्मचारियों के सहयोग से लाभ होगा, धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को जीवन में मधुरता आयेगी, सिंह राशि के व्यक्तियों का आजीविका में लाभ होगा, मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को शत्रु पक्ष के प्रति विशेष सजगता रहेगी.

———————————————

आज का भविष्य: बुधवार 23 जुलाई 2025
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक निडर तथा परिश्रमी होगा. आय के एक से अधिक साधन उपलब्ध होंगे. संगीत कला और धार्मिक कार्यो में इनकी अच्छी रूचि रहेगी. माता पिता को हमेशा सुखी रखेगा.

———————————————

मेष- कामकाज की धीमी गति से अधिकारी व्यथित होंगे. नए संपर्को से कार्यो में नई दिशा आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी. संतान के मामलों में व्यय अधिक होगा.

वृषभ- आर्थिक मामलों की अनदेखी से नुकसान हो सकता है. स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सजग रहें. खानपान पर नियंत्रण रखें. निजी दायित्वों की पूर्ति होगी.

मिथुन- भौतिक सुख सुविधाओं पर बड़े खर्च की संभावना है. युवा अच्छी सफलता अर्जित करेंगे. पारिवारिक जीवन में जिम्मेदारियों का अनुभव होगा. साहसपूर्ण कार्य करने का योग है.

कर्क- शीघ्रता में अच्छी योजना शुरू होगी. कडी मेहनत करके बड़ी सफलता मिलेगी. सामाजिक कार्यो में रूचि रहेगी. प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. मन: स्थिति संतुलित रहेगी.

सिंह- विपरीत विचारधारा के लोगों का साथ करने से नुकसान होगा. जीविका के क्षेत्र में सफलता मिलेगी. पारिवारिक निकटता बढ़ेगी. सम्मान में यथोचित वृद्धि होगी.

कन्या- कार्य योजना व नजरिये में बदलाव करके अच्छी सफलता मिलेगी. जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा. ऐसा कोई कार्य बनेगा. जिससे आपको संतोष प्राप्त होगा.

तुला- सेहत पर ध्यान दें, आय के नए साधन मिलने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. व्यवसायिक दायित्वों की पूर्ति होगी. पारिवारिक कार्यो में लगन व निष्ठा रहेगी.

वृश्चिक- लंबित मामले सुलझने के आसार हैं. योजनाओं के आकार देने में सफलता मिलेगी. स्वयं की सूझबूझ से लिये गये निर्णय सार्थक होंगे. अतिथि रावणमन का योग है.

धनु- प्रापर्टी संबंधी विवाद हल होगा. विरोधियों से बचकर रहें. काई मांगलिक कार्य संपन्न होगा. पारिवारिक वातावरण में प्रसन्नता रहेगी.

मकर- प्रियजन के संबंध मेंशुभ समाचार मिलेंगे. अनुभवी लोगों का साथ सफलता देगा. कोई शुभ कार्य बनेगा. पद प्रतिष्ठा एवं धन की प्राप्ति होगी.

कुम्भ- मन ही मन किसी बात को लेकर परेशान हो सकते हैं, आपके कार्यो में निखार आयेगा. लिये गये निर्णय में सतर्कता बांछनीय है. योजनाओं में प्रगति होगी.

मीन- आपके रूखे व्यवहार से करीबी लोग नाराजहो सकते है. संतान के कार्यो में सफलता सुख और संतोष का अनुभव होगा. आशा से अधिक कार्यो में सफल होंगे.

———————————————

व्यापार-भविष्य:

श्रावण कृष्ण चर्तुदशी को आद्र्रा नक्षत्र के प्रभाव से गेहॅू, गुड़ खांड, शक्कर, लालमिर्च, आदि में तेजी का रूख रहेगा. नये वस्तुओं में पिछली चाल चलेगी. आज जिन वस्तुओं में तेजी का रूख रहे, उसी में मंदी होगी. भाग्यांक 1776 है.

———————————————

Next Post

महाराष्ट्र विधान भवन में मारपीट के मामले में आरोपियों को जमानत

Wed Jul 23 , 2025
मु्ंबई (वार्ता) मुंबई की एक अदालत ने महाराष्ट्र विधान भवन परिसर में मारपीट के मामले में आरोपी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी(एसपी) नेता जितेंद्र आव्हाड के सहयोगी नितिन हिंदूराव देशमुख और भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा) विधायक गोपीचंद पडलकर के रिश्तेदार की जमानत याचिका को मंगलवार को मंजूरी दे दी। दोनों आरोपियों […]

You May Like