प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र से कम्प्यूटर सिस्टम चोरी

जबलपुर: पनागर थाना अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र से कम्प्यूटर सिस्टम चोरी हो गया। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक नीरज बर्मन 40 वर्ष निवासी ग्राम उमरिया चौबे ने शनिवार को रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चौबे उमरिया में प्राईवेट कम्प्यूटर आपरेटर का काम करता है। 24 दिसम्बर को शाम लगभग 5 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चौबे उमरिया का बंद होने के बाद सभी स्टाफ अपने अपने घर चल गये थे।

26 दिसम्बर को लगभग 11-30 बजे वह ड्यूटी पर जाकर देखा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चौबे उमरिया के कम्प्यूटर वाले रूम में जाकर देखा डेल कम्पनी का कम्पलीट शासकीय कम्प्यूटर सिस्टम गायब था, कम्प्यूटर रूम के पीछे की खिडक़ी टूटी हुई थी कोई अज्ञात खिडक़ी तोडक़र रूम में अंदर घुसकर कम्प्यूटर सिस्टम (मॉनीटर, सीपीयू, माउस, बेब कैमरा, वाई फाई डिवाइस, कीबोर्ड, इनवर्टर) चोरी कर ले गया है।

Next Post

नये साल की पार्टी करने रूपए नहीं दिए तो पीटा

Sun Dec 28 , 2025
जबलपुर: रांझी थाना अंतर्गत चौधरी मोहल्ला में नए साल की पार्टी करने रूपए नहीं दिए तो बदमाशों ने दुकान संचालक की पिटाई कर दी। पुलिस के मुताबिक विशाल प्रजापति 23 वर्ष निवासी भरत कालोनी चौधरी मोहल्ला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह एमपी आनलाईन की दुकान चलाता है। बीती रात […]

You May Like