नये साल की पार्टी करने रूपए नहीं दिए तो पीटा

जबलपुर: रांझी थाना अंतर्गत चौधरी मोहल्ला में नए साल की पार्टी करने रूपए नहीं दिए तो बदमाशों ने दुकान संचालक की पिटाई कर दी। पुलिस के मुताबिक विशाल प्रजापति 23 वर्ष निवासी भरत कालोनी चौधरी मोहल्ला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह एमपी आनलाईन की दुकान चलाता है। बीती रात अपनी दुकान बंद करके अपने घर जा रहा था.

चौधरी मोहल्ला में मोहल्ले का संदीप अहिरवार अपने साथी आकाश ठाकुर के साथ मिला दोनों उससे नये साल की पार्टी मनाने के लिये 800 रूपये मांगने लगे, उसने रूपये देने से मना किया, इसी बात पर दोनों उसके साथ गाली गलौज करते हुये धक्का मुक्की किये। मोहल्ले के अन्य लोगों को आते देख दोनों जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये।

Next Post

नाले में मिली युवक की लाश

Sun Dec 28 , 2025
जबलपुर:ग्वारीघाट थाना अंतर्गत आईडियल हिल्स कॉलोनी के पास नाले में एक युवक की लाश पड़ी मिली। मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई इसका पता नहीं चल सका है। मामले की सूचना प्रतीक रावत 32 वर्ष निवासी बादशाह हलवाई मंदिर के पास ग्वारीघाट ने सूचना दी। पुलिस ने मर्ग कायम […]

You May Like