पर्यटन सूचना केंद्र से सिंधुदुर्ग में पर्यटन विकास को मिलेगा बढ़ावा: नितेश राणे

सिंधुदुर्ग, (वार्ता) महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले को दुनिया के पर्यटन मानचित्र पर प्रमुखता से लाने के मकसद से यहां के चिपी हवाई अड्डा पर महाराष्ट्र पर्यटन विकास निगम (एमटीडीसी) के पर्यटक सूचना केंद्र खोला गया है।

राज्य के मंत्री नितेश राणे ने बुधवार को कहा कि इस खास पहल से हवाई मार्ग से सिंधुदुर्ग आने वाले पर्यटकों का बेहतर और व्यवस्थित तरीके से स्वागत किया जाएगा, जिससे जिले के पर्यटन के विकास को बड़ी गति मिलेगी। सिंधुदुर्ग के ज़िला संरक्षक मंत्री राणे ने इस केंद्र की ज़रूरत बताते हुए कहा कि यह कदम पर्यटकों को हवाई अड्डा पर ही कोंकण की समृद्ध प्रकृति, ऐतिहासिक किलों और विशाल समुद्र तटों से परिचित कराने के लिए उठाया गया है। इस सेंटर का मुख्य उद्देश्य पर्यटकों को बिना किसी गुमराह किए, जिले के हर पर्यटन केंद्र के बारे में सही जानकारी, ज़रूरी पैकेज और प्लानिंग एक ही जगह पर उपलब्ध कराना है।

एमटीडीसी के दिलीप माने ने केंद्र के कामकाज के बारे में बताते हुए कहा कि यह चिपी हवाई अड्डा पर उतरने वाले पर्यटकों को स्थानीय पर्यटन की सुविधाओं से सीधे जोड़ने वाली एक भरोसेमंद कड़ी होगी। यह सूचना केंद्र न केवल पर्यटकों की मदद करेगा, बल्कि स्थानीय गाइड, होमस्टे पेशेवरों, होटल मालिकों और ड्राइवरों को बड़े पैमाने पर रोज़गार के सीधे अवसर भी प्रदान करेगा।

 

Next Post

वायु सेना का आठवां विमान सहायता सामग्री लेकर नेपाल पहुंचा, अब तक 130 टन सामान भेजा गया

Thu Sep 10 , 2026
नई दिल्ली (वार्ता) नेपाल में भीषण बाढ़ के बाद जारी बचाव और राहत कार्यों में भारत लगातार मदद कर रहा है और बुधवार को मानवीय सहायता लेकर वायुसेना की आठवीं उड़ान काठमांडू पहुंची। विदेश मंत्रालय ने बताया कि भारत ने 26 अगस्त से अब तक आठ विशेष उड़ानों के जरिए […]

You May Like