
सीधी। लोकसभा क्षेत्र -सीधी सांसद डॉ राजेश मिश्रा आज सीधी स्थित गांधी चौराहा के समीप चौपाटी पहुँचकर व्यापारी बंधुओं से आत्मीय मुलाकात की तथा उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनके शीघ्र एवं प्रभावी निराकरण हेतु नगर पालिका के संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
इसके उपरांत सांसद ने भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों के साथ चौपाटी पर चाट का आनंद लिया।सांसद डॉ राजेश मिश्रा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में डिजिटल इंडिया के 11 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ऑनलाइन भुगतान कर डिजिटल लेनदेन को प्रोत्साहित किया तथा डिजिटल इंडिया अभियान को सशक्त बनाने का संकल्प दोहराया।
इस दौरान डॉ. मनोज सिंह, श्रीमती पूनम सोनी, अमित प्रधान, अजय गुप्ता, चंदन मिश्रा, कौशलेन्द्र सिंह, गुड्डू तिवारी, अभय सिंह, मनोज तिवारी सहित कार्यकर्ता व व्यापारी बन्धु उपस्थित रहे।
