दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने पहुंचा युवक डूबा

पोडी कलाँ नहर हुआ हादसा

 

जबलपुर। गोसलपुर थाना अंतर्गत पोडी कलाँ नहर पिकनिक मनाने पहुंचा एक युवक नहाते समय डूब गया और देखते ही देखते गहरे पानी में चला गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से बाहर निकाल लेकिन जब तक उसकी सांस थम चुकी थी।

पुलिस के मुताबिक अमन पटैल पिता स्व नेमचंद पटैल (25) निवासी परियट पिपरिया, पनागर का घर से पिकनिक मनाने अपने दोस्तों नंदू यादव, देवेन्द यादव, अतुल ठाकुर और अभिषेक श्रीपाल के साथ पौडी कलाँ की बडी नहर आया था। अमन पटैल पोडी कलाँ नहर में स्टाप डेम के नीचे डूब गया।

Next Post

रेलवे ट्रैक में दो टुकड़ों में मिली युवक की लाश 

Sun Mar 16 , 2025
जबलपुर। संजीवनी नगर थाना अंतर्गत कछपुरा रेलवे ट्रैक पर एक युवक की लाश दो टुकड़ों में मिलने से सनसनी फैल गई। युवक ने आत्महत्या की है या वह किसी हादसे का शिकार हुआ है इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है पुलिस मर्ग कायम कर मामले की छानबीन कर रही […]

You May Like