रेलवे ट्रैक में दो टुकड़ों में मिली युवक की लाश 

जबलपुर। संजीवनी नगर थाना अंतर्गत कछपुरा रेलवे ट्रैक पर एक युवक की लाश दो टुकड़ों में मिलने से सनसनी फैल गई। युवक ने आत्महत्या की है या वह किसी हादसे का शिकार हुआ है इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है पुलिस मर्ग कायम कर मामले की छानबीन कर रही है।

पुलिस के मुताबिक प्वाईंट मेन बेनी प्रसाद नाग पिता नारायण प्रसाद नाग 42 निवासी भीमनगर ग्वारीघाट ने सूचना दी की कछपुरा रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति ट्रेन से कट गया जिससे उसकी मौत हो गई। युवक कौन है और कहां का रहने वाला है इसका पता नहीं चल सका है पुलिस मर्ग कायम कर मृतक की शिनाख्तगी के प्रयास में जुट गई है।

Next Post

शाह ने की पूर्वोत्तर राज्यों में नए आपराधिक कानूनों के कार्यान्वयन की समीक्षा

Sun Mar 16 , 2025
नयी दिल्ली/गुवाहाटी 16 मार्च (वार्ता) केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को गुवाहाटी में पूर्वोत्तर राज्यों में तीन नए आपराधिक कानूनों के कार्यान्वयन पर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।   बैठक के दौरान गृह मंत्री ने असम के आपराधिक जाँच विभाग द्वारा नए आपराधिक कानूनों पर तैयार मानक प्रक्रिया […]

You May Like