तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे कलेक्टर

सलकनपुर। आगामी 19 मार्च से प्रारंभ होने वाले चैत्र नवरात्रि पर सलकनपुर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्थाओं के संबंध में कलेक्टर बालागुरू के व एसपी दीपक कुमार शुक्ला ने सलकनपुर में बैठक आयोजित कर आवश्यक निर्देश दिए.

उन्होंने कहा कि सभी व्यवस्थाएं इस प्रकार से की जाए कि दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की कोई परेशानी न हो और सभी श्रद्धालु सुविधाजनक ढंग से पूजा-अर्चना कर सकें. बैठक में कलेक्टर बालागुरू के ने पार्किंग, पेयजल, साफ-सफाई तथा पर्याप्त बिजली व्यवस्था, मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के आगमन तथा निर्गमन की सुगम व्यवस्था के लिए पर्याप्त संख्या में अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने, इमरजेंसी के लिए फायर बिग्रेड की व्यवस्था, मेला स्थल पर दुकानों को व्यवस्थित ढंग से लगवाने तथा मेले के बेहतर प्रबंधन के निर्देश दिए.

एसपी शुक्ला ने सभी मुख्य स्थानों पर पर्याप्त पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाने, ड्यूटी के दौरान अधिकारी-कर्मचारी किसी भी स्थान पर यातायात बाधित होने पर तुरंत यातायात को सुचारू बनाए रखने, रोपवे का निरंतर संचालन के निर्देश दिए. भूतड़ी अमावस्या पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु आंवलीघाट पहुंचते हैं. श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर तथा एसपी ने आवंलीघाट का निरीक्षण किया.

 

Next Post

एक साथ 5 करोड़ श्रद्धालु कर सकेंगे शिप्रा स्नान

Fri Mar 13 , 2026
उज्जैन: 30 करोड़ श्रद्धालु महाकाल की नगरी में महाकुंभ के मद्देनजर जब आएंगे तो एक साथ पांच करोड़ श्रद्धालु घाट पर स्नान कर सकेंगे, ऐसी व्यवस्था बनाई जा रही है, सिंहस्थ में भीषण गर्मी होगी इस दौरान श्रद्धालू भी नंगे पैर होंगे यही कारण है की कलेक्टर रोशन कुमार सिंह […]

You May Like