जबलपुर: रांझी थाना अंतर्गत चंद्रमोहन नगर में बदमाशों ने एक घर में पथराव किया जिससे परिवार दहशत मेें आ गया। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।पुलिस के मुताबिक सुरेंद्र तिवारी निवासी चंद्रमोहन नगर मंडी टोरिया रांझी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बीती रात घर में सो रहा था तभी पत्थर मारने की आवाज आई तो बाहर निकलकर देखा तो अमन चौधरी, अमन कोल, आर्यन और उसके साथ कुछ लडके घर के सामने खड़े होकर पत्थर फेंककर विवाद कर रहे थे।
घर के दरबाजे में लगे कैमरे को तोड रहे थे तो वह घर से निकलकर मना किया तो तीनो एक राय होकर विवाद करने लगे। जान से मारने की धमकी दी। हमले से घर का दरबाजा व शटर, कैमरा टूट गया। करीब 15, 000 रुपये का नुकसान हुआ है। पुलिस ने रिपोर्ट पर अमन चौधरी, अमन कोल, आर्यन एवं अन्य के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
