रीवा:राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत गुरुवार को तीन दिवसीय दौरे पर रीवा पहुंचे। भागवत दोपहर 12 बजे बेला से सड़क मार्ग होते हुए शहर पहुंचे। वह यहां संगठनात्मक रणनीतियों की समीक्षा और उन्हें सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आए है।
प्रवास के दौरान भागवत वरिष्ठ आरएसएस सदस्यों से मिलेंगे, रणनीति चर्चाओं में भाग लेंगे और स्वयंसेवकों से बातचीत करेंगे। उनके कार्यक्रम में आरएसएस की शाखाओं का दौरा, जमीनी स्तर पर प्रशिक्षण सत्र और राज्य भर में संघ की गतिविधियों की समीक्षा शामिल है।
एसपी सहित 300 जवान सुरक्षा में तैनात
जेड-प्लस सुरक्षा प्राप्त आरएसएस प्रमुख की सुरक्षा में दो सीएसपी, एडिशनल एसपी और एसपी विवेक सिंह खुद तैनात हैं। शहर भर में सभी थानों के लगभग 300 से अधिक जवान तैनात किए गए हैं। सड़कों पर बैरिकेडिंग की गई है। सरस्वती विद्यालय और बैठक स्थल पर संघ कार्यकर्ताओं के अलावा किसी को प्रवेश की अनुमति नहीं है।
