दतिया: ग्वालियर झांसी हाईवे पर नींबू से भरे ट्रक में आग लग गई। बैटरी शॉर्ट सर्किट से आधे घंटे में ट्रक जलकर खाक हो गया। ड्राइवर ने कूदकर जान बचाई। दतिया के चिरूला थाना क्षेत्र में झांसी-ग्वालियर हाईवे पर एक बड़ा हादसा टल गया।
आरटीओ बैरियर के पास आंध्रप्रदेश से आगरा जा रहा नींबू से भरा ट्रक अचानक आग की चपेट में आ गया। देखते ही देखते आग ने पूरे ट्रक को अपनी गिरफ्त में ले लिया। ड्राइवर ने किसी तरह अपनी जान बचाई।
