कलेक्टर ने किया सीएम के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

आष्टा। मुख्यमंत्री के 12 अप्रैल को आष्टा में प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में कलेक्टर बालागुरू के. तथा एसपी दीपक कुमार शुक्ला ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया. इस दौरान विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर भी उपस्थित रहे.

निरीक्षण के पश्चात कलेक्टर बालागुरू के. ने बैठक आयोजित कर कहा कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां समय से पहले ही पूर्ण कर ली जाएं. उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर आगमन, निर्गमन, पेयजल, बैरिकेडिंग, पार्किंग, फायर ब्रिगेड, यातायात, बैठक व्यवस्था एवं साफ सफाई सहित आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. एसपी श्री शुक्ला ने पुलिस अधिकारियों को कार्यक्रमों में सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए. उल्लेखनीय है कि 12 अप्रैल को आष्टा में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का कार्यक्रम प्रस्तावित है. इस दौरान एसडीएम नितिन टाले, तहसीलदार रामलाल पगारे, जनपद सीईओ अमित व्यास आदि उपस्थित थे.

 

Next Post

वर्ल्ड हेल्थ वर्कर वीक पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सम्मानित

Fri Apr 10 , 2026
सीहोर। महिला एवं बाल विकास विभाग और नयी दिशा संस्थान द्वारा सारथी प्रोजेक्ट संचालित किया जा रहा है. प्रोजेक्ट के तहत वल्र्ड हेल्थ वर्कर वीक के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम, समर्पण एवं निष्ठा का सम्मान करना था. इस अवसर […]

You May Like