देश में तानाशाही का अंत होगा और मोदी – ज्ञानेश को जाना होगा : आप

नयी दिल्ली, 02 अक्टूबर (वार्ता) आम आदमी पार्टी (आप) ने कहा है कि देश से तानाशाही का अंत होना तय है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा।
आप के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सदस्य संजय सिंह वोट चोरी के खिलाफ शुक्रवार को संसद परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने धरने पर बैठ गये। जंतर मंतर की ओर जाने से रोकने पर वह संसद चले गए और वहां महात्मा गांधी की प्रतिमा पास धरने पर बैठ गये ।

श्री सिंह ने कहा , “जिस बापू ने अंग्रेजों के क्रूर शासन के खिलाफ पूरे देश की जनता को जगाने का काम किया था, आज उनकी जयंती पर मैं उनसे यही प्रार्थना कर रहा हूं कि वे देश की जनता को इन काले अंग्रेजों से लड़ने की ताकत दें। बापू देशवासियों को वोट चोरी और नरेंद्र मोदी, अमित शाह तथा ज्ञानेश कुमार की तानाशाही के खिलाफ मजबूती से खड़े होने की शक्ति प्रदान करें। सभी देशवासियों से अपील है कि अपनी-अपनी जगह पर आवाज बुलंद करें और वोट चोरी तथा भाजपा की तानाशाही के खिलाफ एकजुट होकर लड़ें।”

.....

Next Post

जबलपुर में 5.32 लाख की अवैध शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

Fri Oct 2 , 2026
जबलपुर, जबलपुर के रांझी थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के ठिकानों पर दबिश देकर बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने 112 पेटियों में अंग्रेजी और देशी शराब जब्त की, जिसकी कीमत करीब 5 लाख 32 हजार 580 रुपये बताई गई है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, […]

You May Like