सांसद ने केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल से की मुलाकात

सतना: सांसद गणेश सिंह ने नई दिल्ली में जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल से मुलाकात कर अपने लोकसभा क्षेत्र की सतना और टमस नदी के संरक्षण के लिए नमामि गंगे परियोजना के तहत विशेष कार्य योजना को मंजूरी देने का आग्रह किया। सांसद ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि सतना जिला मुख्यालय की सीमा से सतना नदी बहती है, जो आगे चलकर इसी क्षेत्र में टमस नदी से मिल जाती है और फिर यह नदी प्रयागराज के पास गंगा नदी में जाकर मिलती है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में दोनों नदियां प्रदूषण की समस्या से जूझ रही हैं और इनमें पानी की कमी भी बनी रहती है, जबकि इन्हीं नदियों से शहर को जल आपूर्ति भी की जाती है, इसलिए इनका संरक्षण और पुनर्जीवन बेहद आवश्यक है।

सांसद गणेश सिंह ने कहा कि इस कार्य योजना के लिए उन्होंने पहले ही मध्य प्रदेश शासन के जल संसाधन विभाग से प्रस्ताव तैयार कर भारत सरकार को भेजने का आग्रह किया था। इसके बाद मध्य प्रदेश शासन के जल संसाधन विभाग ने 83.74 करोड़ रुपये की लागत से एक विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर 15 दिसंबर 2025 को जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार को स्वीकृति के लिए भेज दिया है। सांसद ने इस प्रस्ताव की प्रतिलिपि केंद्रीय मंत्री को सौंपते हुए अनुरोध किया कि सतना और टमस नदी के संरक्षण से जुड़ी इस महत्वपूर्ण योजना को जल्द से जल्द स्वीकृति प्रदान की जाए, ताकि नदियों के प्रदूषण को कम करने, जल स्तर बढ़ाने और क्षेत्र के लोगों को बेहतर जल आपूर्ति सुनिश्चित करने की दिशा में प्रभावी कार्य शुरू किया जा सके।

Next Post

विकसित भारत युवा संसद में 5 प्रतिभागियों का चयन

Fri Mar 13 , 2026
सीहोर। श्री सत्यसांई प्रौद्योगिकी एवं चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय में जिला स्तरीय विकसित भारत युवा संसद का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का विषय आपातकाल के 50 वर्ष लोकतंत्र के लिए एक सबक रखा गया. युवा संसद कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुलगुरु डॉ. मुकेश तिवारी ने कहा कि युवाओं को लोकतंत्र के […]

You May Like