बारां, 22 जुलाई (वार्ता) राजस्थान में बारां जिले के शाहबाद थाना क्षेत्र में मंगलवार को बस और ट्रोले की टक्कर से बस में सवार करीब 15 लोग घायल हो गए।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि बारां रोडवेज की बस शिवपुरी से बारां होकर कोटा जा रही थी। राष्ट्रीय राजमार्ग -27 पर शाहाबाद बाइपास पर रात करीब सवा आठ बजे बस एक ट्रक से टकरा गयी। इससे करीब 15 लोग घायल हो गये। घायलों को शाहाबाद के अस्पताल पहुंचाया गया जहां छह घायलों को हालत गंभीर होने पर बारां के अस्पताल भेज दिया गया।
घटना की सूचना मिलते ही शाहबाद के पुलिस उपाधीक्षक रिछपाल मीणा और थाना प्रभारी प्रेमसिंह मीणा मौके पर पहुंचे गये।
