
रीवा। शहर के बिछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस लाइन कॉलोनी में प्रधान आरक्षक के ऊपर प्राण घातक हमला करने वाले पुलिसकर्मी सहित उसके पुत्र और एक साथी को गिरफ्तार कर लिया गया है. जिन्हें न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है.
बता दें एक दिन पूर्व ही पुलिस लाइन कॉलोनी में रहने वाले प्रधान आरक्षक मुकेश तिवारी के ऊपर पड़ोस में रहने वाले पुलिसकर्मी सुरेंद्र पांडे उर्फ मामा सहित उसके पुत्र और दो साथियों ने मिलकर देर रात्रि प्राण घातक हमला कर दिया था. गंभीर रूप से घायल प्रधान आरक्षक मुकेश तिवारी को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें भोपाल रेफर कर दिया गया है. वही वारदात के बाद पुलिस महकमें में सनाका खिंच गया था. घटना की सूचना के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर बिछिया पुलिस ने हमला करने वाले पुलिसकर्मी सुरेंद्र पांडे सहित उनके पुत्र अंश पांडे और एक साथी सुजीत बंसल निवासी गुढ़ चौराहा को गिरफ्तार कर लिया है जिन्हें न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है. बिछिया पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और लाठी डंडे भी बरामद कर लिए हैं जिन्हें बताओ साक्ष्य रखे गए है.
