कपास खरीदी के लिए स्लॉट बुकिंग आज से

बड़वानी: जिले में भारतीय कपास निगम लिमिटेड शाखा इंदौर द्वारा खरीफ वर्ष 2026 अंतर्गत न्यूंनतम समर्थन मूल्य पर कपास कि खरीदी का कार्य 15 अक्टूबर से प्रारंभ किया जा रहा है। जिस के लिए स्लाट बुकिंग 13 अक्टूबर से सुबह 9 बजे से प्रारंभ की जा रही है। 15 अक्टूबर से आगामी 14 दिनों के लिए स्लाट बुक किये जा सकेंगे। इस सम्पूर्ण खरीदी प्रक्रिया को सुगम, पारदर्शी व व्यवस्थित बनाने तथा मंडियों में अनावश्यक भीड़ से बचाने के लिए किसान भाइयों के लिए कपास विक्रय के लिए स्लॉट बुक करने की ऑनलाइन सुविधा प्रारंभ की जा रही है। यह स्लॉट बुकिंग पूरी तरह से रोलिंग आधार पर उपलब्ध रहेगी। इच्छुुक किसान भाईयों से अपील की जाती है कि कपास फसल विक्रय के लिए कृषि उपज मंडीयों, सीएससी सेन्टर एवं एन्ड्राईड मोबाईल से कृषक किसान एप के माध्यम से स्लॉट बुकिंग करा सकते है एवं अपनी कपास फसल का विक्रय कर सकते है।

Next Post

स्विमिंग पूल को पीपीपी मॉडल पर देने का विरोध

Mon Oct 12 , 2026
इंदौर: शहर में नगर निगम द्वारा विश्राम बाग बगीचे में नवनिर्मित स्विमिंग पूल को पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप  पर संचालित करने के प्रस्ताव का कांग्रेस ने विरोध किया। कांग्रेस ने 7 दिन में उक्त प्रस्ताव वापस लेने मांग की। प्रस्ताव वापस नहीं लेने पर चरणबद्ध आंदोलन करने की चेतावनी दी है। आज […]

You May Like

Play sound