स्विमिंग पूल को पीपीपी मॉडल पर देने का विरोध

इंदौर: शहर में नगर निगम द्वारा विश्राम बाग बगीचे में नवनिर्मित स्विमिंग पूल को पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप  पर संचालित करने के प्रस्ताव का कांग्रेस ने विरोध किया। कांग्रेस ने 7 दिन में उक्त प्रस्ताव वापस लेने मांग की। प्रस्ताव वापस नहीं लेने पर चरणबद्ध आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
आज सुबह रणजीत हनुमान रोड पर स्थित विश्राम बाग मुख्य द्वार शहर कांग्रेस ने धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि विश्राम बाग जनता की संपत्ति है । स्विमिंग पूल का निर्माण आम नागरिकों के लिए सार्वजनिक सुविधा है। इसके निर्माण में जनता के धन का उपयोग किया गया है, तो इसके संचालन में भी जनहित को प्राथमिकता दी जाएं।
शहर कांग्रेस ने मांग की कि प्रस्ताव से संबंधित निविदा, अनुबंध की शर्तें, शुल्क निर्धारण की प्रक्रिया और निगम को होने वाले आर्थिक लाभ का पूरा विवरण सार्वजनिक किया जाए। धरना-प्रदर्शन के दौरान महापौर एवं  निगम प्रशासन को चेतावनी दी गई कि सात दिनों के भीतर पीपीपी मॉडल प्रस्ताव वापस लिया जाएं। निगम द्वारा प्रस्ताव वापस नहीं लेने के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।
धरने का नेतृत्व शहर कांग्रेस संगठन महामंत्री संजय बाकलीवाल ने किया गया। इस अवसर पर महामंत्री अभिजीत शर्मा बिट्टू, सुधीर सेठिया ,जतिन थोरात, विकास जोशी, अशोक राठौर, संजय मालवीय, अंकित धवन, सुशीला काला सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Next Post

पांडाल के पीछे खेल रहे थे जुआ, पुलिस की दबिश से मची खलबली

Mon Oct 12 , 2026
देवास। शहर में अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के बीच पुलिस ने जुए के एक फड़ पर दबिश देकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पीपल चौक इटावा स्थित पांडाल के पीछे ताश के पत्तों पर हार-जीत का दांव लगाया जा रहा था। पुलिस […]

You May Like

Play sound