
दमोह। दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी ने रविवार को बगिया परिसर, हिंडोरिया में आयोजित कार्यक्रम में कृषि विकास विभाग द्वारा संचालित किसान हितैषी योजना एवं आत्मनिर्भर दलहन मिशन के अंतर्गत किसानों को निःशुल्क बीज वितरित किए।इस अवसर पर सांसद ने कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने और दलहन उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने किसानों से उन्नत बीजों का उपयोग कर आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में कृषि विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
