कलेक्टर ने अवैध कालोनी बनाने वाले 13 को दिया नोटिस

रीवा:तहसील रायपुर कर्चुलियान के ग्राम चोरगड़ी-1 में विभिन्न खसरा नम्बरों में 13 व्यक्तियों द्वारा सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना आवासीय भूखण्ड बनाकर अवैध कालोनी का निर्माण किया गया है. इन सभी के विरूद्ध कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी के न्यायालय में प्रकरण दर्ज किया गया है. अवैध रूप से कालोनी बनाना मध्यप्रदेश भू राजस्व संहिता 1959 की धारा 59, नगर तथा ग्राम निवेश विभाग के प्रावधानों एवं मध्यप्रदेश पंचायत तथा ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 के प्रावधानों का उल्लंघन है.

कलेक्टर ने अवैध रूप से कालोनी बनाने वाले सभी 13 व्यक्तियों को कारण बताओ नोटिस देते हुए 26 नवम्बर को दोपहर 2 बजे कलेक्टर न्यायालय में उपस्थित होकर दस्तावेजों सहित अपना पक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं. निर्धारित पेशी में उपस्थित न होने पर एक पक्षीय कार्यवाही की जाएगी. कलेक्टर ने प्रकरण से संबंधित प्रमोद कुमार त्रिपाठी ग्राम चोरगड़ी, श्रीमती दुर्गा तिवारी ग्राम पुरैना, अनिल कुमार त्रिपाठी चोरगड़ी, शैल त्रिपाठी अजगरहा, प्रद्युम्न सिंह निवासी समान तिराहा, सतीश त्रिपाठी निवासी ग्राम कुझवा तथा हरिओ श्रीवास्तव निवासी रंगमहल चौक मैहर को नोटिस दिया है. कलेक्टर ने रामपाल सिंह निवासी चोरगड़ी, एमके ग्रीन सिटी बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड यूनियन बैंक के सामने रतहरा, कमलेश मिश्रा निवासी अनंतपुर, कृपाशंकर पाण्डेय निवासी ग्राम खूंथी तहसील त्योंथर, भरतलाल तिवारी निवासी ग्राम तेंदुनी तहसील जवा तथा विवेक शर्मा निवासी रतहरा तालाब के पास रतहरा जिला रीवा को नोटिस देकर पेशी में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं

Next Post

रीवा में सेना भर्ती रैली में पहुंचेगे 15 जिले से युवक

Tue Nov 17 , 2026
रीवा: भारतीय थल सेना द्वारा रीवा में 27 नवम्बर से 5 दिसम्बर तक अग्निवीर सैनिकों की भर्ती रैली आयोजित की जा रही है. भर्ती रैली स्पोर्ट्स काम्पलेक्स तथा आईटीआई रीवा में आयोजित होगी.भर्ती रैली की व्यवस्थाओं के संबंध में तैयारी बैठक कलेक्ट्रेट के बाणसागर सभागार में आयोजित की गई. बैठक […]

You May Like