हर्रहवा के ग्रामीणोंं ने किया जल सत्याग्रह

सिंगरौली । रिलायंस सासन पावर का हर्रहवा में स्थापित ऐश डाईक डैम से आये दिन हो रहे मलवा लीकेज को लेकर आज सोमवार को हर्रहवा के ग्रामीण कोहवरिया नाले में जल सत्याग्रह किया। हालांकि मौके पर नायब तहसीलदार राजेन्द्र बंसल एवं सासन पुलिस चौकी प्रभारी बीएल बंसल स्थल पहुंच ग्रामीणों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया।

दरअसल काफी दिनों से ऐश डाईक डैम हर्रहवा से मलवा लीकेज होने और पूर्व में क्षतिग्रस्त होने के बाद हर्रहवा गंाव के ग्रामीण दहशत में रहते हैं। इस समस्या का निदान कराने के लिए ग्रामीण लगातार प्रशासन से मांग करते आ रहे हैं। पिछले दिनों भोपाल से एक पर्यावरणीय एक टीम आई थी, जहां डैम का निरीक्षण किया था। वहीं कलेक्टर ने साफ शब्दों में कहा कि राखड़ के मलवे से जो फसले नुकसान हुई हैं, उनका सर्वे कराकर उसकी भरपाई कंपनी करेगी। इसके बावजूद ग्रामीण लामबंद होकर आज हर्रहवा गांव के कोहवरिया नाले में कुछ घंटे तक जल सत्याग्रह किये। इस दौरान नायब तहसीलदार एवं चौकी प्रभारी के अलावा रिलायंस सासन पावर कंपनी के अधिकारी मानमुन्नौवल करते रहें। अंतत: शाम के वक्त ग्रामीण नाले से बाहर आये। उनकी मांग थी कि सासन पावर कंपनी बांध को दुरूस्थ करे और जितने घरों एवं फसलों को नुकसान पहुंचा, उसका सर्वे कराकर तत्काल राहत राशि मुहैया कराएं। इस दौरान दर्जन भर ग्रामीण जल सत्याग्रह में शामिल हुये।

 

००००००

Next Post

बैंक डकैती का फरार सरगना आरोपी बिहार से गिरफ्तार

Mon Sep 7 , 2026
सिंगरौली । जिला मुख्यालय बैढ़न के बैंक ऑफ महाराष्ट्र में 17 अप्रैल को हुई डकैती के मामले में कोतवाली पुलिस बैढ़न ने फरार चल रहे एक आरोपी को बिहार के नालंदा जिले से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 79 हजार रुपये नकद […]

You May Like