गंजबासौदा: वार्ड क्रमांक 3 नई बस्ती में लोहे की जलप्रदाय पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से लोगों को पानी प्रेशर के साथ नहीं मिल रहा है. पिछले कई महीनों से यह लाइन लीकेज होकर क्षतिग्रस्त है. इस वार्ड के निवासी कई बार नगर पालिका में शिकायत कर चुके हैं. जल विभाग को भी सूचना दे चुके हैं.
पार्षद द्वारा भी लिखित में शिकायत की गई है. इसके साथ हैंडपंप भी बिगड़े पड़े हैं.उन्हें भी दुरुस्त नहीं किया गया है.इधर,प्रेसिडेंट इन काउंसिल द्वारा जो समितियां गठित की गई है. वह भी कभी वार्ड में जाकर नहीं देखते. वह केवल अपने वार्ड तक सीमित होकर रह गई हैं.
जहां देखो वहां नल जल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त पड़ी है. पानी की बर्बादी हो रही है. उधर,मुख्य नगर पालिका अधिकारी का कहना है कि कभी कर्मचारी जानकारी नहीं देते. कहां क्या समस्या है उसका निदान कैसे हो कभी चर्चा नहीं होती. कर्मचारी कब आते हैं कब चले जाते हैं. इसकी भी जानकारी नहीं दी जाती.
