सऊदी अरब में सड़क हादसे में 42 भारतीय तीर्थयात्रियों की मौत

जेद्दाह 17 नवंबर (वार्ता) सऊदी अरब में मदीना के पास सोमवार तड़के एक बस के डीजल के टैंकर से टकरा जाने से कम से कम 42 तीर्थयात्रियों के मारे जाने की आशंका है।

हादसे के समय बस मक्का से मदीना जा रही थी। सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास ने दुर्घटना की पुष्टि की है और हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। दूतावास ने कहा, “सऊदी अरब के मदीना के पास भारतीय तीर्थयात्रियों की बस दुर्घटना के मद्देनजर जेद्दा स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास में एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। यह कक्ष सातों दिन 24 घंटे काम करेगा। हेल्पलाइन का संपर्क विवरण इस प्रकार है: 8002440003 (टोल फ्री), 0122614093, 0126614276, 0556122301 (व्हाट्सएप)।”

माना जा रहा है कि हताहतों में ज्यादातर लोग तेलंगाना के निवासी थे। अभी तक विस्तृत जानकारी उपलब्ध नहीं है।

Next Post

राजधानी में ठंड ने रिकॉर्ड तोड़ा: पारा @ 5.2° C

Mon Nov 17 , 2025
भोपाल: मप्र में इस समय हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। आसमान साफ होने और पहाड़ों से आ रही हवाओं की वजह से राज्य में बीते एक सप्ताह से कोल्ड वेव चल रही है. ठंड ने नवंबर में बीते कई सालों का रिकार्ड तोड़ा है. रविवार-सोमवार की रात […]

You May Like