दबंगई की इंतहा: किशनगढ़ में दो दलित युवकों को बेरहमी से पीटा, जिला अस्पताल में भर्ती

छतरपुर। नगर के किशनगढ़ पुलिस स्टेशन एरिया रायपुरा विलेज में दलित युवकों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। कल रात करीब 12:30 बजे राईपुरा गांव निवासी रवि अहिरवार और प्रकाश अहिरवार को घायल हालत में जिला अस्पताल लाया गया।

पीड़ितों ने आरोप लगाया है कि गांव के कुछ दबंगों ने उनके साथ मारपीट की, जिससे दोनों के सिर में गंभीर चोट आई है। परिजनों की मदद से उन्हें तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉ. आनंद त्रिपाठी ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को भर्ती कर लिया।

घायलों का कहना है कि आरोपियों ने अचानक हमला कर उन्हें पीटा, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है और उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

फिलहाल पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है और मामले की जांच की जा रही है।

Next Post

धुलेंडी पर एक ही दिन में डॉग बाइट के शिकार 732 लोग पहुंचे अस्पताल

Sat Mar 7 , 2026
इंदौर: शहर में धुलेंडी के दिन आवारा कुत्तों का आतंक देखने को मिला. शहर के अलग-अलग इलाकों से एक ही दिन में 732 लोग कुत्तों के काटने के बाद उपचार के लिए लाल अस्पताल पहुंचे. डॉग बाइट के मामलों में अचानक आई इस बढ़ोतरी ने शहर में आवारा कुत्तों की […]

You May Like