सरदारपुर में 6 मोर मृत पाए गए

धार: वन परिक्षेत्र सरदारपुर की सब रेंज बदनावर बीट राजौद अंतर्गत ग्राम आनंदखेड़ी के राजस्व क्षेत्र में कोटेश्वर नदी के किनारे 6 मोर मृत पाये गये। वन मण्डलाधिकारी धार अशोक कुमार सोलंकी ने बताया कि मोर की मृत्यु की सूचना प्राप्त होने पर परिक्षेत्र अधिकारी सरदारपुर द्वारा मौका पर जाकर जाँच की गयी। जाँच में मौके पर पंचनामा तैयार कर वैधानिक कार्रवाई कर वन अपराध प्रकरण दर्ज किया गया।

शासकीय पशु चिकित्सा अधिकारी धार द्वारा मृत पक्षी मोर के शवों का परीक्षण किया गया। परीक्षण रिपोर्ट आने पर वस्तु-स्थिति प्राप्त होगी। वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष नियमानुसार दाह-संस्कार की कार्यवाही की गयी।

Next Post

कम नमूने लेने पर खाद्य सुरक्षा इंस्पेक्टर को नोटिस

Sat Jul 19 , 2025
रीवा:कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल की अध्यक्षता में खाद्य विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न हुई. कलेक्टर ने खाद्यान्न का नियमित परिवहन सुनिश्चित कराते हुए उचित मूल्य दुकानों से पात्र हितग्राहियों को निश्चित समय पर निर्धारित मात्रा में खाद्यान्न वितरण के निर्देश दिए. उन्होंने समग्र पोर्टल में ई केवाईसी की प्रगति को […]

You May Like